रायपुर में यूथ-कांग्रेस नेता ने तेजरफ्तार स्कॉर्पियो में मचाया उत्पात:सड़क पर खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, लोगों ने की पिटाई, कांग्रेस बोली-हमारा कार्यकर्ता नहीं

रायपुर के बैजनाथपारा इलाके में आधी रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने जमकर उत्पात मचाया। गाड़ी यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव चला रहा था। उसने तेज गति से स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर चला रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें स्कॉर्पियो के बेकाबू होने और टक्कर मारकर तेज रफ्तार से गुजरते दिख रही है। आसपास के लोगों ने की पिटाई घटना से आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने राहुल ठाकुर को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी बेदम पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने राहुल ठाकुर को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। देर रात बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस बोली- हमारा पदाधिकारी- कार्यकर्ता नहीं इस मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल ठाकुर कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े किसी भी विंग का पदाधिकारी नहीं है। वहीं प्रारंभिक पड़ताल में इसकी सदस्यता भी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त किया है, उसमें यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने राहुल ठाकुर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कोतवाली सीएसपी केसरी नंदन नायक ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई अन्य पुराने मामले भी आरोपी के खिलाफ मिले हैं। आरोपी के पास से अवैध सामान भी जब्त हुआ है। कुछ देर में पुलिस खुलासा करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *