डीडवाना के गणेश सिंह ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता कांस्य:लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में ऊंची कूद में हासिल की उपलब्धि

डीडवाना-कुचामन जिले के मामडोदा स्थित शहीद हेमराज शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र गणेश सिंह ने 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता की ऊंची कूद स्पर्धा में 1.99 मीटर की छलांग लगाई। गणेश सिंह के कोच आसाराम पुनिया ने बताया कि गणेश ने हाल ही में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऊंची कूद में राज्य रिकॉर्ड भी बनाया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल शक्ति सिंह और समस्त स्टाफ ने गणेश को बधाई दी। डीडवाना-कुचामन जिले के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) राजेश दूत ने भी गणेश सिंह की सराहना करते हुए उन्हें जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। गणेश सिंह की इस सफलता से डीडवाना-कुचामन जिले में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि से जिले का नाम खेल जगत में भी उभरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *