जयपुर हाईकोर्ट में RDX रखा है, 3 ब्लास्ट होंगे:सेशन कोर्ट की ई-मेल पर भेजी धमकी, लिखा- जजों के चेंबर-बाथरुम में किया है प्लांट; दोनों कोर्ट करवाए खाली

जयपुर हाईकोर्ट में RDX रखा है, तीन ब्लास्ट होंगे। जजों के चेंबर-बाथरुम में बम को प्लांट किया गया है। दोपहर 2 बजे तक हाईकोर्ट को खाली करवा लो। सेशन कोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर मंगलवार सुबह हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई। जयपुर पुलिस की ओर से हाईकोर्ट व सेशन कोर्ट दोनों को खाली करवाया गया। पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसियों की मदद से हाईकोर्ट के साथ सेशन कोर्ट में भी सर्च किया। सर्च ऑपरेशन कर करीब 2:30 घंटे बाद धमकी भरा ई-मेल झूठा निकलने पर राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया- जयपुर के हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। सेशन कोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर सुबह करीब 7:15 बजे धमकी भरा मेल मिला। हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी सेशन कोर्ट की ई-मेल आईडी पर दी गई थी। धमकी भरे मेल में लिखा था- जयपुर हाईकोर्ट में RDX रखा है, तीन ब्लास्ट होंगे। जजों के चेंबर-बाथरुम में बम को प्लांट किया गया है। दोपहर 2 बजे तक हाईकोर्ट को खाली करवा लो। 2:30 घंटे किया सर्च
ACP (अशोक नगर) बालाराम ने बताया- धमकी भरे ई-मेल का पता चलने पर तुरंत हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, सिविल डिफेंस व सभी सिक्योरिटी एजेंसी मौके पर पहुंची। बम की धमकी के चलते तुरंत हाईकोर्ट को खाली करवाया गया। सुबह करीब 8 बजे से चले सर्च ऑपरेशन करीब 10:30 बजे खत्म हुआ। हाईकोर्ट परिसर में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। बम की झूठी धमकी मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। सेशन कोर्ट भी करवाया खाली
पुलिस ने हाईकोर्ट के साथ ही सेशन कोर्ट में भी सर्च ऑपरेशन किया। बताया जा रहा है कि सेशन कोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल पर धमकी भरा मेल आया। जल्दबाजी में पूरे ई-मेल को पढ़ा नहीं गया। सेशन कोर्ट को बम की धमकी मारकर तुंरत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी गई। पुलिस टीम सहित सिक्योरिटी एजेंसी सूचना मिलते ही सेशन कोर्ट पहुंच सर्च में जुटी। महज कुछ ही मिनट बाद ई-मेल में सेशन कोर्ट नहीं हाईकोर्ट को धमकी का पता चला। वहीं, दूसरी ओर हाईकोर्ट में भी तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *