कोरबा में 8 जैन दीक्षार्थियों का आगमन:सकल जैन समाज ने वरघोड़ा और बहुमान समारोह आयोजित किया

कोरबा में मंगलवार का दिन जैन समाज के लिए खास रहा। इस अवसर पर नगर में एक साथ 8 जैन दीक्षार्थियों के आगमन पर सकल जैन समाज ने भव्य वरघोड़ा और सम्मान समारोह का आयोजन किया। दीक्षा लेने वाले भाई-बहनों में शैलेन्द्र सकलेचा (49), आशीष सुराना (42), आर्यन सुराना (16), आदित्य सुराना (14), तनीष सोनिगरा (13), एकता सकलेचा (47), रितु सुराना (40) और सुकृति बैसाली (26) शामिल हैं। ये सभी सांसारिक मोह त्याग कर दीक्षा ग्रहण किया। इन दीक्षार्थियों में सुराना परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने एक साथ दीक्षा लेकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह टीपी नगर स्थित पाटीदार भवन में अल्पाहार से हुई। इसके बाद मुनिसुव्रत स्वामी जैन मंदिर, टीपी नगर से दीक्षार्थियों का भव्य वरघोड़ा निकाला गया। बहुमान समारोह का आयोजन इस दौरान भजन, जयघोष और मंगल गीतों से पूरा नगर गूंज उठा। वरघोड़ा के बाद पाटीदार भवन में बहुमान समारोह आयोजित किया गया। जहां सभी दीक्षार्थियों का विधिवत सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठजनों, महिला मंडल और युवाओं ने दीक्षार्थियों के त्याग और वैराग्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह के समापन पर गौतम प्रसादी (स्वरुचि भोज) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *