लुधियाना| निगम ने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और गरिमा बढ़ाने के लिए भारत सरकार की नमस्ते योजना के तहत नामांकन शुरू कर दिया है। आवेदन 25 जनवरी, 2025 तक किदवई नगर स्थित एमसी सब-जोन बी1 कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। योजना का उद्देश्य सीवर व सेप्टिक टैंकों की मशीनीकृत सफाई को बढ़ावा देना, स्वच्छता कर्मचारियों को पीपीई किट और व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करना, उनके परिवारों को स्वास्थ्य बीमा और उपकरणों के लिए सब्सिडी देना है। निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने कहा कि यह योजना राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित है। योजना के तहत नामांकन के लिए सफाई कर्मचारी वरुण (9646787007) से संपर्क कर सकते हैं।


