अमृतसर में मिली युवक की लाश:प्लॉट में पड़ी थी, हाथ पर गोपी नाम का टैटू बना; नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

अमृतसर शहर के रामतीर्थ रोड इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे स्थित एक खाली प्लॉट में युवक की लाश बरामद की गई। हांलाकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जगह पर युवक की लाश मिली है, वहां रोजाना नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला नशे की ओवरडोज से मौत हो सकती है। खुलेआम होती है नशे की बिक्री लोगों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम नशा होता है, बावजूद इसके प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों ने सरकार के नशा खत्म करने के दावों पर भी सवाल खड़े किए। गोपी नाम का टैटू बना सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। SHO लवप्रीत सिंह बाजवा के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि युवक के हाथ पर गोपी नाम का टैटू बना हुआ है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक का नाम गोपी हो सकता है। पुलिस ने आसपास के लोगों को युवक की फोटो दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। पुलिस का कहना है कि प्रथम जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक इस इलाके का रहने वाला नहीं है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान कोई परिजन सामने नहीं आता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *