भीलवाड़ा की बेटी अश्विनी ने कुश्ती में जीता सोना:अहमदाबाद में आयोजित सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में इंटरनेशनल प्लेयर को हाराया,भीलवाड़ा पहुंचने पर पहलवानों ने जुलूस निकाल किया स्वागत

भीलवाड़ा की बेटी अंजलि कच्छावा ने अहमदाबाद में आयोजित सीनियर नेशनल रैसलिंग चैंपियनशिप में राजस्थान को गोल्ड मेडल दिलाया है।अंजलि ने इंटरनेशनल प्लेयर स्वाति शिंदे को कड़े मुकाबले में हराकर सोना जीता है। अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रतियोगिता राजस्थान के भीलवाड़ा की महिला पहलवान अंजलि ने अहमदाबाद में आयोजित सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है,गोल्ड मेडल जीतकर भीलवाड़ा लौटने पर अंजलि का आज रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया, उसके स्वागत में बड़ी संख्या में पहलवान, समाज के लोग ओर बड़ी संख्या में राम दल व्यायाम शाला के पहलवान रेलवे स्टेशन पहुंचे और उसे फूल माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। ढोल नगाड़े के साथ निकला जुलूस पहलवान अंजलि को ओपन गाड़ी में बैठकर ढोल नगाड़े के साथ जुलूस के रूप में उसके घर तक ले गए।इस दौरान पूरे रास्ते में आतिशबाजी की गई, बड़ी संख्या में समाज के लोग और पहलवान जुलूस में शामिल हुए और अंजलि का स्वागत किया। बचपन से कुश्ती का शोक अंजलि ने बताया कि वो बचपन से पहलवानी कर रही है, उसने पहली बार कुश्ती के मुकाबले में गोल्ड जीता है।इससे पहले मैंने सिल्वर ओर ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, मैं चाहूंगी कि इंटरनेशनल में भी मुझे गोल्ड मेडल मिले और मेरी फाइट महाराष्ट्र की इंटरनेशनल पहलवान स्वाति से हुई मैं अपनी सफलता का श्रेय पूरे रामदल अखाड़ा परिवार परिवार और मेरे माता-पिता को देना चाहूंगी। राजस्थान में पहली महिला रेसलर ने गोल्ड जीता यह सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का राजस्थान में पहला गोल्ड है इससे पहले किसी महिला पहलवान ने किसी सीनियर में गोल्ड नहीं जीता। इसने इंटरनेशनल पहलवान स्वाति शिंदे जो महाराष्ट्र की काफी अच्छी पहलवान है इसकी फाइट हुई काफी कशमकश चली ऊपर नीचे स्कोर हुए लेकिन लास्ट में अंजलि विन हुई । सरकारी पार्क में प्रेक्टिस करवाई अंजलि की शुरुआती प्रेक्टिस सरकारी पार्क से हुई,रोज इससे खेलकूद और कसरत करवाता था,ये करीब 10 साल से पहलवानी कर रही है, मैंने इसे कभी नींद से उठाया नहीं है ये खुद अपने खेल के प्रति इतनी सजग है कि अल सवेरे खुद जाग जाती है 4 घंटे सुबह ओर 4 घंटे शाम को रेगुलर प्रैक्टिस करती है।यह इंटरनेशनल खेलने जाए और ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाए यही मेरी इच्छा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *