अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उपचार के लिए ओपीडी में आने वाले मरीजों को आज से बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार सुबह से इमरजेंसी के पास मेडिसिन व सर्जरी यूनिट की ओपीडी भी शुरू कर दी है। ओपीडी अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होगी। इन दोनों ही यूनिट में सबसे ज्यादा मरीज आते हैं। इस कारण पहले चरण में सरकार का फोकस केवल मेडिसिन व सर्जरी की तरफ है। मंगलवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, उपाध्यक्ष डॉ. अमित यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर स्टाफ को कई दिशा निर्देश दिए। अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा सचिन के निर्देश पर जेएलएन अस्पताल दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक मेडिसिन और सर्जरी के ओपीडी इमरजेंसी में शुरू कर दी गई है। रुटीन ओपीडी अपने निश्चित समय तक ही चलेगी। गंभीर मरीज तुरंत इमरजेंसी पहुंचे और कम गंभीर और परामर्श लेने वाले ओपीडी में दिखा सके इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। ओपीडी पर दोनों डिपार्टमेंट के सहायक आचार्य और रेजिडेंट व्यवस्था संभालेंगे। यह होगा फायदा


