भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) का मंगलवार को ड्राफ्ट जारी कर दिया। जिसके अनुसार अलवर जिले में (कुल 6 विधानसभा क्षेत्र) 1 लाख 10 हजार 245 वोट कटे हैं। इनमें 62 हजार 759 वोटर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। 26 हजार 100 वोटर की मौत हो गई। 8 हजार 303 डबल वोटर थे। इसके अलावा 12 हजार 690 वोटर सम्बंधित पते पर अनुपस्थित मिले। 373 वोट अन्य अलग-अलग कारणों से कटे हैं। सबसे अधिक अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र से 41 हजार वोट कम हुए हैं। वहीं सबसे कम थानागाजी से 10 हजार और कठूमर से 11 हजार वोट कटे हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से 17 हजार वोट कटे हैं। किसी भी कारण से जिनका नाम एसआईआर में वोटर लिस्ट से हटा हैं। उनको अब प्रशासन नोटिस भेजा। उस नोटिस के जवाब में वोटर अपना पक्ष रखते हुए नाम जुड़वा सकता है। ये नोटिस 17 दिसंबर से दिए जाएंगे। SIR से पहले और बाद में अलवर में वोटर पहले अलवर में 15 लाख 72 हजार 448 वोट थे अब – 1 लाख 10 हजार 245 वोट कट गए शेष – 14 लाख 62 हजार 203 वोट बच गए 26 हजार 100 वोट जिनकी मौत हो गई 12 हजार 690 वोटर अनुपस्थित मिले 62 हजार 759 वोटर शिफ्ट हो गए 8 हजार 303 डबल वोटर थे 373 अन्य कारणों वोटर लिस्ट से बाहर हो गए अब अलवर जिले की 6 विधानसभाओं का SIR जानिए थानागाजी पहले – 2 लाख 28 हजार 552 वोटर थे वहां – 10 हजार 509 वोट कटे अब – 2 लाख 18 हजार 43 वोटर बचे 2586 मर गए 1009 अनुपस्थित 6267 शिफ्ट 604 डबल 43 वोट अदर कारण से कटै — अलवर ग्रामीण —- पहले 2 लाख 79 हजार 768 वोट थे, 17643 वोटर कट गए अब 2 लाख 62 हजार 125 वोट शेष रहे 4972 वोटर की मौत 1829 अनुपस्थित वोटर 8638 वोटर शिफ्ट हो गए 2147 डबल वोटर मिले 57 अदर कारण से कटे —– अलवर शहर —– पहले 2 लाख 73 हजार 172 कुल वोटर 41 हजार 246 वोट कट गए अब 2 लाख 31 हजार 876 शेष रहे 7 हजार 480 वोटर की मौत हो गई 7315 अनुपस्थित वोटर 24101 वोट शिफ्टेड 2282 डबल वोटर 116 वोट अदर कारण से कटे —— रामगढ—— पहले 2 लाख 84 हजार 9 वोटर थे 14 हजार 961 वोट कट गए अब 2 लाख 69 हजार 48 वोट बचे 4476 वोटर की मौत 880 वोटर अनुपस्थित 8387 वाेटर शिफ्ट हो गए 1169 डबल वोटर 89 वोटर अदर कारण से कटे —— राजगढ-लक्ष्मणगढ़ —— पहले 2 लाख 71 हजार 881 वोटर कट गए 13489 अब शेष 2 लाख 58 हजार 332 वोटर 3519 वोटर की मौत 726 वोटर अनुपस्थित 8156 वोटर शिफ्टेट 1055 वोटर डबल 42 अदर —– कठूमर —- 2 लाख 35 हजार 126 वोटर 12 हजार 347 कट गए अब 2 लाख 22 हजार 779 शेष रहे 3116 वोटर की मौत 931 वोटर अनुपस्थित 7230 वोटर शिफ्ट हो गए 1046 वोटर डबल 24 वोट अन्य कारण से कटे


