दमोह में युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटी, मौत:घर के सामने आग में हाथ ताप रहा था; घटनास्थल पहुंचे एसपी

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र आने वाले सेमरा मढिया गांव में 24 वर्ष युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार देर रात की है कि सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और शव देखकर रो पड़े। तत्काल नोहटा पुलिस को अवगत कराया। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी और एफएसएल की टीम भी गांव पहुंच गई है। मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार छत्रसाल सिंह लोधी (24) निवासी ग्राम सेमरा मडिया सोमवार की रात अपने घर के बाहर आग में हाथ सेक रहा था और मंगलवार सुबह उसका शव घर के नजदीक ही खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला। जैसे भी ग्रामीणों ने लाश देखी तो तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। युवक की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। गर्दन आधे से ज्यादा कट चुकी है। नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। परिजन अभी कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। उन्होंने केवल इतना बताया की बेटा घर के सामने ही आग सेक रहा था और सुबह उसकी लाश खून से सनी हालत में मिली है। पुलिस बारीकी से जांच कर रही है एसपी सोमवंशी ने बताया कि 24 वर्षीय युवक की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना का कारण अभी अज्ञात बना हुआ है। पुलिस सभी तत्वों पर बारीकी से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *