इंदौर के सरवटे बस स्टैंड स्थित एक होटल में ठहरे जयपुर निवासी युवक को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस युवक के साथ एक हिंदू युवती ठहरी हुई थी। कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। टीआई संजू कामले के अनुसार सरवटे बस स्टैंड स्थित जैन होटल के कमरे नंबर 101 में जयपुर निवासी याकीन खान और एक हिंदू युवती ठहरे हुए थे। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के प्रशांत वर्मा, संतोष जाधव सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद युवक को थाने ले आए। उन्होंने बताया कि युवक ने होटल संचालक को सही आईडी दी थी। कार्यकर्ताओं ने की पिटाई हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की और मारपीट भी। इसके बाद कार्यकर्ता युवक और युवती को अपने साथ थाने ले गए। जानकारी जुटा रही पुलिस युवती महाराष्ट्र की बताई जा रही है, जिसे याकीन साथ में लेकर आया था और सरवटे बस स्टैंड पर होटल में कमरा लिया था। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनके बारे में विस्तृत जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है। टीआई संजू कामले ने बताया कि युवक की जयपुर से जानकारी निकाली जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद फिलहाल युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। हालांकि युवती ने एफआईआर को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। महाराष्ट्र में हुई थी दोस्ती याकीन खान मजदूरी करता है और काम की तलाश में महाराष्ट्र गया था। यहीं धूलिया में याकीन और युवती की पहचान हुई थी। बाद में दोस्ती बढ़ गई और युवती उसके साथ इंदौर तक आ गई। ये खबर भी पढ़िए… इंदौर के होटल में युवती को लेकर पहुंचा युवक, हंगामा इंदौर के हीरानगर की स्कीम नंबर 136 में गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। यहां सेफरोन होटल में एक युवक अपने साथ युवती को लेकर पहुंचा। उसने कमरे में अतरंग वीडियो बनाने की बात पर होटल के कर्मचारी से मारपीट की। जब महिला संचालक वहां पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पढ़ें पूरी खबर…


