हैंगिंग ब्रिज देखने गए युवक को बाइक ने मारी टक्कर:डूंगरपुर के चिखली में हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम

डूंगरपुर के कुंआ थाना क्षेत्र के चिखली में हैंगिंग ब्रिज देखने गए एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे ने युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने दो साथियों के साथ ब्रिज पर गया था। कुंआ थाना एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चिखली में नव निर्मित हैंगिंग ब्रिज पर एक्सीडेंट की घटना हुई। निलेश (20) पुत्र दिनेश रोत निवासी दाहला अपने 2 साथी मोहन ओर लोकेश के साथ हैंगिंग ब्रिज देखने गया था। बाइक को साइड में खड़ी कर वह अपने दोस्तो के साथ हैंगिंग ब्रिज देख रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने नीलेश को टक्कर मार दी। हादसे में निलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस अब परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *