भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) का मंगलवार को ASD (एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड) वोटर्स का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अजमेर जिले में (कुल 6 विधानसभा क्षेत्र) 1 लाख 52 हजार 684 वोटर्स के नाम कटे हैं। इनमें 94 हजार 194 वोटर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। 36 हजार 826 वोटर की मौत हो गई। 9 हजार 334 डबल वोटर थे। इसके अलावा 11 हजार 799 वोटर संबंधित पते पर एब्सेंट (अनुपस्थित) मिले। 585 वोट अन्य अलग-अलग कारणों से कटे हैं। अब नोटिस भेजा जाएगा जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया-किसी भी कारण से जिनका नाम एसआईआर में वोटर लिस्ट से हटा है। उनको अब प्रशासन नोटिस भेजा। उस नोटिस के जवाब में वोटर अपना पक्ष रखते हुए नाम जुड़वा सकता है। ये नोटिस 17 दिसंबर से दिए जाएंगे। सबसे पहले अजमेर जिले में कितने लोगों के नाम कटे…


