हरियाणा में घनी धुंध, विजिबिलिटी जीरो:आज रात से मौसम बिगड़ेगा, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, कोल्ड डे रहेगा

हरियाणा में आज घनी धुंध छाई हुई है। पानीपत समेत कई जगह विजिबिलिटी जीरो है। बारिश की बूंदों की तरह धुंध टपक रही है। घनी धुंध के कारण सड़कों पर ड्राइवरों को गाड़ी चलाने में मुश्किल हो रही है। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने आज रात से मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। 10 जनवरी की रात से पूरे हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा, जिससे पूरे हरियाणा में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश होने की पूरी संभावना है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए अभी रुक जाना चाहिए। इस दौरान कोहरा और दिन में तापमान गिरने से कोल्ड डे भी रहेगा। अभी धूप निकलने से तापमान सामान्य
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 12 जनवरी तक दिन का तापमान गिरने से ठंड का एहसास होगा। अभी मौसम साफ होने से दिन में धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ है। गुरुवार को सिरसा में तापमान सर्वाधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। जबकि, नारनौल में तापमान 19.8 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन सात जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने 10 की रात से मौसम बदलने के बाद हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं। बाकी के जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छा सकता है। 11 और 12 जनवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। जबकि, न्यूनतम तापमान में अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। अभी दिन गर्म और रातें सर्द
मौजूदा समय में हरियाणा और NCR में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। पूरे इलाके में दिन गर्म और रात ठंडी बनी हुई हैं। रात के तापमान में गिरावट, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि हरियाणा NCR के अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *