बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने अपने आवास पर अभिभाषक परिषद बूंदी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा भी मौजूद रहे।
विधायक शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। उन्होंने अभिभाषक परिषद बूंदी को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष अनीश मोहम्मद, सचिव पंकज दाधीच, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सहसचिव किशन लाल और पुस्तकालयध्यक्ष कृष्ण मुरारी का भी अभिवादन किया गया। सदस्यों में ऐजाज रिजवी, कमलेश गुर्जर, सोनू सैनी, हेमराज मीणा और अंकित शर्मा मौजूद रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी और शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश जैन भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।


