UP में ठंड से 72 घंटे में 29 की मौत:तमिलनाडु के ऊटी में तापमान 0º; राजस्थान-MP के 35 शहरों में टेम्परेचर 10º से कम

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में तेज सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, समेत 9 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 72 घंटे में ठंड से 29 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां 16 जिले में कोल्ड डे का अलर्ट है। 2 दिन बाद कई जिलों में बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान के भी 35 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के नागौर में तापमान 2.5 डिग्री तक पहुंच गया। तमिलनाडु के उदगमंडलम (ऊटी) में एवलांच भी आया। यहां तापमान 0ºC रिकॉर्ड किया गया है। इसके कारण कंथल और थलाईकुंठा जैसे इलाकों में पाले की स्थिति है। देश के 17 राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली में बुधवार सुबह कुछ जगहों पर जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। इससे कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हुईं। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण सड़कों पर कई फीट बर्फ जमी हुई है। श्रीनगर-लेह रोड, मुगल रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड बर्फबारी के कारण बंद हैं। राज्यों में बर्फबारी और ठंड की तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 9 जनवरी: 6 राज्यों में घना कोहरा, नॉर्थ ईस्ट में बिजली गिरने का अलर्ट 10 जनवरी: 4 राज्यों में शीतलहर की संभावना राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: बर्फीली हवाओं से फिर ठिठुरा राज्य, ग्वालियर-चंबल में शीतलहर चलेगी; 10 जनवरी से मौसम बदलेगा जनवरी में दूसरी बार मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया है। बर्फीली हवाओं की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन-रात के टेम्परेचर में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 8 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे; संक्रांति से पहले बारिश होगी उत्तरी हवा चलने के कारण राजस्थान में सुबह-शाम की सर्दी तेज हो गई। राज्य में कल 2 शहरों को छोड़कर शेष सभी शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। दिन में आसमान साफ रहने तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायपुर समेत कई जिलों में रात में ठंड कम, अगले 2 दिन 2 डिग्री तक लुढ़केगा पारा छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने के कारण पिछले दो-तीन दिनों से ठंड लगातार कम हो रही है। उसके पहले तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम था। ये बढ़ते-बढ़ते सामान्य के बराबर पहुंचा और मंगलवार को सामान्य से ऊपर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में धुंध, शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, 3 दिन का अलर्ट; अंबाला-पानीपत के दिन सबसे ठंडे हरियाणा के 5 जिलों में बुधवार सुबह से धुंध छाई। इन जिलों में पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल और पंचकूला शामिल हैं। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कुछ जगह धूप निकल आई। अधिकतर जिलों में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने 3 दिन ठंड के डबल अटैक का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: शीतलहर-कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, 11 जनवरी से बर्फबारी के आसार हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में तीन दिन तक शीतलहर और घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 4 जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में घने कोहरे के साथ साथ शीतलहर चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ समेत पंजाब के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, घना कोहरा छाएगा, कल बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में घने कोहरे और ठंडे दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *