पाली में सवा लाख मतदाताओं के नाम कटे:गोपालन मंत्री कुमावत के विधानसभा में 29 हजार के नाम हटाए गए; 23 हजार वोटर की मौत हुई

पाली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 1 लाख 25 हजार 549 लोगों का नाम कट गया है। जिन लोगों के नाम कटे है, इसका कारण भी विभाग ने वेबसाइट पर डिटेल के साथ बताया है। इसे लेकर मंगलवार को पाली जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने मतदाता सूची जारी की। खास बात ये है कि पाली जिले से 73 हजार 579 मतदाता दूसरे शहरों में शिफ्ट हो गए है। ऐसे में उन्होंने जिले से अपना नाम हटा लिया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम पाली विधानसभा से हटे है। वहीं दूसरे नंबर पर गोपालन मंत्री जाेराराम कुमावत का विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर है, जहां 29 हजार मतदाताओं के नाम हटाए गए है। इसके अलावा 23 हजार 518 मतदाताओं की भी मौत हो गई है। मतदाताओं की नई लिस्ट भाजपा और कांग्रेस पदाधिकारियों को भी सौंप दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 दिसम्बर से 15 जनवरी 2026 तक आपत्तियां ली जाएगी। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाश होगा। जिले में 234 मतदान केंद्र बढ़ाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि जिले में ऐसे मतदान केंद्र जहां 1200 से ज्यादा मतदाता है उनका पुनर्गठन करते हुए 234 नए मतदान केंद्र बनाए गए है। ऐ से में पाली जिले अब 1397 से बढ़कर मतदान केंद्रों की संख्या 1631 हो गई है। इनमें एक भी मतदान केंद्र ऐसा नहीं रखा गया है, जहां 1200 से ज्यादा मतदाता हो। जानें किस विधानसभा से कितने मतदाताओं के कटे नाम नए मतदाता कैसे जुड़वाए अपना नाम ? जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे वोटर जो 1 अप्रेल 2026, 1 जुलाई 2026 या 01 अक्टूबर 2026 को 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके है। वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म -6 एवं निर्धारित घोषणा पत्र भरकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके साथ ही राज्य से बाहर के मतदाताओं के स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के साथ घोषणा पत्र प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य रहेगा। पाली विधानसभा में सबसे ज्यादा ट्रांसफर हुए मतदाता, सबसे कम सोजत विधानसभा से
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके तहत 4 नवंबर 2025 से 11 दिसम्बर 2025 तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे गए और एकत्रित किए गए। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 13 हजार 72 थी। इनमें से 13 लाख 87 हजार 523 मतदाताओं ने प्रपत्र भरकर वापस जमा करवाए। पाली विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 18581 मतदाता स्थाई रूप से ट्रांसफर स्थानांतरित हुए। ऐसे में पाली विधानसभा क्षेत्र से उनके नाम काटने पड़े। इसके साथ ही सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में 18038, बाली विधानसभा क्षेत्र से 12351, मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र से 14144, सोजत विधानसभा क्षेत्र से 10465 मतदाता स्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *