जोधपुर में मंगलवार को पाल रोड पर एक चलती बस की डीजल तेल की टंकी फूट गई जिससे पूरी सड़क पर तेल बिखर गया। वहीं बस के पीछे चल रहे दोपहिया फिसल गए जिससे कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई। हादसा शास्त्री नगर थाने के सामने उस समय हुआ जब ड्राइवर बस को मोड रहा था उसी दिन दौरान डीजल की फूट गई और तेल बिखरने लग गया। बस ड्राइवर बस को चलता रहा जिससे पूरी सड़क पर ही तेल फैल गया। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना नगर निगम को दी जिस पर निगम की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद सफाई प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि उन्हें तेल बिखरने की सूचना मिली थी और निगम ऑफिस से आदेश दिया गया था कि वहां मिट्टी दिलवाई जाए तो वह अपनी टीम को लेकर यहां पहुंच गए और तेल के ऊपर मिट्टी डलवाई जिससे कि कोई हादसा ना हो। वहीं, बस चालक अपनी बस को लेकर चला गया। 1 किलोमीटर तक लगा ट्रैफिक जाम निगम की टीम के तेल के ऊपर मिट्टी डलवाने के दौरान ट्रैफिक को रोक दिया गया जिससे पाल रोड पर करीब 1 किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया। करीब 15-20 मिनट तक ट्रैफिक रुक रहा। इसके बाद जब सड़क पर फैले तेल पर मिट्टी डाल दी गई तो ट्रैफिक को दोबारा चालू किया गया। ट्रैफिक के दोबारा चालू होने पर भी ट्रैफिक को सामान्य होने में 15-20 मिनट और लगे इस दौरान राहगीर परेशान होते रहे।


