भीलवाड़ा में अजमेर चौराहे पर स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर गैस लीक होने और उसके बाद आग लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि यह विभाग की ओर से मॉकड्रिल थी, जिसका पता चलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। पहले देखिए 3 तस्वीरें सीएनजी गैस रिसाव के बाद पंप पर हड़कंप
शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में अजमेर चौराहे पर स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर गैस लीक से आग लगने की मॉकड्रिल की गई। इस दौरान यहां सीएनजी गैस रिसाव हुआ, जिसे पेट्रोलपंप कर्मियों ने बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आते ही सीएनजी लीकेज को बंद कर आग बुझाने के प्रयास किए। प्रशासनिक अधिकारियों ने सिक्योरिटी और सेफ्टी जांच की
सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सिक्योरिटी ओर सेफ्टी सिस्टम को चेक किया और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान काफी देर तक पेट्रोल पंप और उसके आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में शहरवासी इकट्ठे हो गए, एक बार के लिए लोगों को लगा कि वास्तव में सीएनजी पंप पर आग लगी है, लेकिन जब मॉकड्रिल की सूचना मिली कि यह सिर्फ पूर्वाभ्यास है तो सभी ने राहत की सांस ली।


