अलवर के सरिस्का में टहला गेट की तरफ जोन नंबर 4 में बेरा के आसपास टाइग्रेस एसटी-30 तीन शावकों के साथ दिखी। ब्रिटेन से आए टूरिस्ट ने भी सरिस्का के जंगल में बाघिन और अठखेलियां करते शावकों को देखा। इस सीजन में पहली बार बाघिन दिखी है। दरअसल, टहला की तरफ भी बाघ-बाघिन लगातार दिख रहे हैं। जिससे टूरिस्ट काफी संख्या में बढ़े है। अब सर्दी के सीजन में पहली बार टाइग्रेस 3 शावकों के साथ नजर आई है। बाकी अब पूरे सरिस्का में टाइगर का कुनबा तेजी से बढ़ा है। ब्रिटेन से आए टूरिस्ट सहित 40 से अधिक पर्यटकों ने सफारी का लुत्फ उठाया सरिस्का जिप्सी के ड्राइवर लोकेश और गाइड मुखराम ने बताया कि ब्रिटेन से आए टूरिस्ट सहित 40 से अधिक पर्यटकों ने सफारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों से टाइग्रेस के शावक देखे। यह नजारा बेहद रोमांचकारी रहा। सरिस्का में अब 50 टाइगर सरिस्का में अब टाइगर की संख्या में 50 हो गई है। जिसके कारण सरिस्का में टहला रेंज में भी टाइगर की खूब साइटिंग होती है। अब तो बफर जोन में भी टाइगर खूब हैं। अलवर शहर के आसपास बाला किला, लिवारी के जंगल में टाइगर की साइटिंग आम है। जिसके कारण बफर जोन में भी सफारी करने वाले टूरिस्ट की संख्या बढ़ी है। टूरिस्ट की जिप्सी के आगे से निकला टाइगर एसटी-2304- VIDEO:वाटर हॉल पर पिया पानी; टाइग्रेस एसटी-9 भी छलांग लगाते दिखी —————- सरिस्का से संबंधित ये खबरें भी पढ़िए…. पर्यटकों से 10 फीट दूर से गुजरे टाइगर, VIDEO:पन्ना टाइगर रिजर्व में खतरे में थी लोगों की जान; गाइड-ड्राइवरों पर कार्रवाई की जांच के आदेश पन्ना टाइगर रिजर्व में दो साल पुराने एक वीडियो के मामले में वन बल प्रमुख ने जांच के आदेश दिए हैं और सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। दिसम्बर 2023 के इस वीडियो के आधार पर पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने नवंबर 2025 में टाइगर रिजर्व के गाइड और ड्राइवरों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की। इसके लिए कोई जांच की कार्रवाई नहीं की गई। बिना किसी जांच के हुई इस कार्रवाई पर अब वन विभाग के अफसरों से जवाब तलब किया गया है। क्योंकि पन्ना टाइगर रिजर्व ने इस वीडियो को 2 साल तक छिपाए रखा।(पूरी खबर पढ़ें) एक महीने बाद युवराज टाइगर ST-21 की शानदार साइटिंग:लंबे समय से था गायब, सरिस्का टाइगर रिजर्व में काला कुआं वाटर पॉइंट पर पानी पीते दिखा अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व के काला कुआं वाटर पॉइंट के पास पर्यटकों को टाइगर युवराज ST-21 की शानदार साइटिंग देखने को मिली। सोमवार की इवनिंग की पारी में दिल्ली-गुरुग्राम से आए करीब 60 पर्यटकों ने बाघ को बेहद नजदीक से देखा। इस दौरान पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में वीडियो भी रिकॉर्ड किए।(पूरी खबर पढ़ें)


