नदबई में बेखौफ चोर:परिजन सोते रहे, चोर डेढ़ लाख रुपए नकदी व आठ लाख के जेवर ले गए

गत रात चोर एक बार फिर महात्मा गांधी सीनियर स्कूल के समीप दो मकानों से करीब डेढ़ लाख की नकदी और आठ लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीडित की सूचना पर एडीशनल एसपी जयनारायण मीणा व नदबई पुलिस सीओ अमरसिंह राठौड़ ने मौके पर जांच पड़ताल की। पांच संदिग्ध लोगों के फोटो सीसीटीवी में कैद हो गए है। जानकारी के अनुसार पीड़ित लक्ष्मण जाखड़ पुत्र कुंवरपाल जाखड़ के मकान से चोर संदूक में रखे करीब डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने की चेन, अंगूठी, चूड़ी सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसी प्रकार पीडित अमरसिंह पुत्र सूकाराम के मकान से चोर कमरे में रखी अलमारी से चेन, अंगूठी, तोडिया सहित अन्य सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। दोनों जगह से चोर करीब आठ लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए। पीडित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कि। नदबई पुलिस सीओ अमरसिंह राठौड़ ने सीसीटीवी फुटेज जांच पड़ताल कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नही मिल सकी। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामल दर्ज नही हुआ। सीसीटीवी में कैद हुए 5 संदिग्ध, सीढ़ी लगाकर घर में घुसे थे कमरे में सो रहे लोगों की बाहर से लगा दी कुंदी – पीडित लक्ष्मण जाखड़ व अमर सिंह अपने कमरें में सो रहे थे। इसी दौरान चोर मकान के पीछे लकडी की सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। बाद में सो रहे परिजनों के कमरें की कुंदी लगाकर दूसरे कमरें में रखी नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोर लक्ष्मण जाखड़ के मकान में चोरी करने के बाद अमर सिंह के मकान में भी सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे। वहां भी कमरे की कुंदी लगा कर दूसरे कमरे से आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर कमरे की कुंदी देख, परिजनों ने शोर-शराबा कर समीपवर्ती पड़ोसियों को बुलाया। नहीं हुआ वारदातों का खुलासा- लगातार चोरी व लूट की वारदात को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। मंगलवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लोगों ने विधायक जगत सिंह को पुलिस कार्रवाई पर महज औपचारिक कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए पुलिस अधिकारियों को चोरी व लूट की रोकथाम को लेकर प्रभावी गश्त प्रक्रिया करने को कहा। कब, कहां हुई चोरी 1. 6 नवम्बर को गांव रौनीजा निवासी जगन सिंह हवलदार के मकान से कमरें में रखी अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण, घी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर अज्ञात बदमाश फरार। 2. 26 दिसम्बर को कोठेन कला निवासी बुजुर्ग को चकमा देते हुए एटीएम बदलने व बाद में पीडित की पुत्री के बैंक खाते से करीब 23500 की ठगी कर अज्ञात बदमाश फरार। 3. 17 दिसम्बर को सर्राफा व्यापारी जीतेन्द्र कुमार से मारपीट कर पचास हजार की नकदी सहित करीब दस लाख के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर बदमाश फरार। 4. 3 दिसम्बर को कबई में पांच मकानों से करीब डेढ़ लाख की नकदी व 60 तोला सोने के आभूषण सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर अज्ञात बदमाश फरार। चोरी व लूट की एक भी वारदात का खुलासा नहीं हुआ है। “सीसीटीवी की फुटेज जांच पड़ताल कर पांच संदिग्ध बदमाशों को चिह्नित करते हुए तीन टीम गठित कर धरपकड़ की जा रही। देर रात दो मकानों से हुई चोरी व पहले हुई लूट व चोरी की वारदात की पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा।”
-अमरसिंह सिंह राठौड़, सीओ नदबई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *