राजस्थान के 15 जिलों में कल बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:आज बादल भी छा सकते हैं, शाम से बदलेगा मौसम; तापमान 5 डिग्री से नीचे

राजस्थान में शुक्रवार (10 जनवरी) देर शाम से बीकानेर संभाग के जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम के असर से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में बादल छा सकते है। 11 जनवरी को इस सिस्टम का असर जयपुर, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों में रहेगा। मौसम विभाग ने करीब 15 जिलों में बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप रही। धूप में तेजी होने के कारण लोगों को दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हुई। कल दिन में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.2 बाड़मेर जिले में दर्ज हुआ। जोधपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 27.9, फलौदी में 27.2, बीकानेर में 26, चित्तौड़गढ़ में 27.3, जालौर में 28.2, डूंगरपुर में 26.1, चूरू में 25.8, उदयपुर में 24, पिलानी में 24.9, कोटा में 23.1, सीकर में 24 और अजमेर में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 10 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज इससे पहले कल न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से कई शहरों में सुबह तेज सर्दी रही। सीकर, चूरू, नागौर, बारां, हनुमानगढ़, जालौर, सिरोही समेत 10 शहरों में कल न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। फलौदी, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। जबकि शेष सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। कोहरा भी बढ़ाएगा परेशानी मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 11 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। बारिश-ओले गिरने की आशंका वाले जिलों में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और अजमेर हैं। 12-13 जनवरी को प्रदेश के कई शहरों में कोहरा भी छाने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15-16 जनवरी से प्रदेश में एक और नया सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *