दूध का दूध पानी का पानी अभियान आज से शुरू होगा

अलवर| अलवर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से 10 से 25 जनवरी तक दूध का दूध, पानी का पानी अभियान का आयोजन किया जाएगा। प्रबंध संचालक सुरेश कुमार सेन ने बताया कि अभियान में प्राइवेट दुधियों, खुले दूध के सेम्पल की जांच और मिलावट पर रोक लगाने के लिए विभिन्न जगहों पर खुले दुध की निशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। इसके तहत शुक्रवार को नगर निगम के पास सुबह 7.30 से 10 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। इसके अलावा 11 जनवरी को अशोका टाकीज के पास, 12 जनवरी को मालवीय नगर जगन्नाथ मंदिर के सामने, 13 जनवरी को मनुमार्ग गुरुद्वारे के सामने, 14 जनवरी को शिवाजी पार्क सब्जी मंडी, 15 जनवरी को स्कीम नंबर 10 जैन मंदिर के पास, 16 जनवरी को हॉप सर्कस, 17 जनवरी को अंबेडकर नगर विस्तार, 18 जनवरी को जेल सर्किल, 20 जनवरी को प्रीत विहार, 21 जनवरी को अग्रसेन सर्किल, 22 जनवरी को हनुमान चौराहा, 23 जनवरी को काला कुआं, 24 जनवरी को विवेकानंद नगर और 25 जनवरी को अय्यापा मंदिर जयपुर रोड पर शिविर लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *