अलवर| जिला फुटबाल संघ की ओर से 20 वर्षीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगता का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता आयोजन सचिव अशोक तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगता में फुटबॉल संघ से मान्यता प्राप्त इकाई क्लब भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीम संघ के ऋषि प्रताप एवं कोषाध्यक्ष प्रेम सैनी को प्रविष्टियां दे सकते हैं।


