झालावाड़| श्री जगन्नाथ गोधाम गोलाना में बुधवार को गोमाता को ससम्मान समाधि दी गई। गो धाम संचालक शिव शंकर सुमन व प्रदीप सैनी ने बताया कि गोशाला में श्यामा नाम की गो माता के गो गमन होने पर ससम्मान समाधि दिलवाई। श्यामा जिसको उसके मालिक ने छोड़ दिया था। उसको शिव शंकर सुमन अपनी निजी गोशाला में ले गए और उसकी सेवा कर रहे थे । बुधवार को गोलोक गमन होने पा पूर्ण रीति के साथ उसको समाधि दिलवाई। इस अवसर पर फूल माली समाज गोलाना के अध्यक्ष राजू टेलर वार्ड पंच प्रहलाद सैनी, रामप्रताप सुमन आदि मौजूद रहे।


