14 किलो सोने वाले नेता के सहयोगी का धंधा सूदखोरी:पूर्व भाजपा विधायक के पास मगरमच्छ मिले, सहयोगी की संपत्ति 140 करोड़+

सागर में बंडा से भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के यहां आयकर छापे में 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ नकदी के साथ मगरमच्छ भी मिला है। सूत्रों के अनुसार, राठौर के यहां प्राइवेट जू भी हैै। आयकर को 3 मगरमच्छ मिले। इस बीच, पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के यहां छापे में सूदखोरी से काली कमाई का भी पता चला है। केशरवानी ने सूदखोरी के जरिये 140 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति जुटाई है। इसमें 100 करोड़ रुपए के नकद लेन-देन के दस्तावेज भी मिले हैं। केशरवानी के यहां से आयकर विभाग को 7 बेनामी लक्जरी कार भी मिली हैं, ये वे कार हैं, जो गिरवी रखी गई थीं। रुपया नहीं चुकाने के बाद ये सभी कारें केशरवानी के पास थीं। आयकर विभाग अब परिवहन विभाग से इन वाहनों की पूरी जानकारी निकाल रहा है। आयकर ने कहा- सोना हरवंश के भाई के यहां से मिला… जबकि दोनों का घर एक ही परिसर में इधर, पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकाने से 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ रुपए नकद मिलने के बाद अब आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये नकदी और सोना हरवंश के भाई कुलदीप सिंह राठौर के यहां से मिला है। बता दें, राठौर बंधु एक ही परिसर में रहते हैं और इनके कारोबार भी साथ में ही हैं। ऐसे में आशंका है कि हरवंश ने सोना अपने भाई के यहां छिपा रखा हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *