बाड़मेर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत का तीन दिवसीय 60वां प्रांतीय अधिवेशन पाली में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें तीन प्रस्ताव पारित किए गए। अधिवेशन के अंतिम दिवस नवीन घोषणाएं की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हीरालाल ने बाड़मेर निवासी विजय शर्मा को प्रांत सहमंत्री का दायित्व दिया।


