बाड़मेर | आयुष विभाग राजस्थान की विशिष्ट संघटक योजना अंतर्गत आयुर्वेद विभाग बाड़मेर की ओर से इस बार निशुल्क आवासीय शिविर 11 जनवरी से प्रारम्भ होगा। उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस शिविर में पाइल्स (मस्सा रोग ), फिस्टुला (भगन्दर रोग ), फिशर (परिकर्तिका रोग ) के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर प्रभारी डॉ. रमेश धनदे ने बताया कि शिविर का उद्घाटन चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल करेंगे। 11 से 20 जनवरी तक आयोजित शिविर में सम्पूर्ण व्यवस्था निशुल्क रहेगी। क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर गांव हरपालिया तहसील सेड़वा में होगा। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 4 बजे होगी। अन्य सभी रोगों के लिए परामर्श व उपलब्ध दवाइयां निशुल्क देंगे।


