अलवर शहर में घना कोहरा:विजिबिलिटी केवल 20 मीटर, गांवों में कोहरा कम

दो दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने के बाद अलवर में शुक्रवार सुबह से घना कोहरा है। अलवर शहर में कई जगह तो विजिबिलिटी केवल 20 मीटर है। गांवों में कहीं कोहरा कम कहीं अधिक है। कोहरे के कारण वाहन चालकों की बड़ी परेशानी है। शुक्रवार सुबह 5 बजे से ही कोहरे का असर शुरू हो गया था। जो 8 बजे तक और बढ़ गया। कोहरे के कारण 20 से 25 मीटर की दूरी पर ही दिखाई दे रहा था। बड़े हाइवे पर सबसे अधिक वाहन चालकों को परेशानी रहती है। खासकर घने कोहरे में कई बार वाहन भिड़ जाते हैं। अधिक कोहरे का असर दोपहर तक रह सकता है। असल में पिछले दो तीन दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहा। जिसके कारण आगे पारा जमाव बिंदू की तरफ जा सकता है। हालांकि जिले भर में अभी फसलों पर पूरी रौनक है। न्यूनतम तापमान अब भी 7 डिग्री के आसपास ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *