RPSC की ओर से 2 फरवरी को RAS-प्री 2024 का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थी नए नियमों से गुजरते हुए एग्जाम हॉल तक पहुंचेंगे। पिछले RAS एग्जाम की तुलना में यह RAS एग्जाम कैंडिडेट्स के लिए अलग होने वाला है। कैंडिडेट्स को बड़ी साइज की फोटो लगानी होगी। साथ ही सेंटर पर अपनी हैंडराइटिंग का नमूना भी देना होगा। भविष्य में अगर RPSC को कैंडिडेट पर संदेह हुआ तो इसी हैंडराइटिंग के नमूने से क्रॉस चेक किया जा सकेगा। परीक्षा के लिए 6 लाख 76 हजार से भी ज्यादा कैंडिडेट ने आवेदन किए हैं।सालभर बाद होने जा रही इस परीक्षा में नए नियमों के आधार ही एंट्री मिलेगी। दैनिक भास्कर में पढ़िए इस बार के RAS-प्री 2024 में क्या बदला…. फोटो से करेंगे मिलान आयोग के अनुसार, इस बार अटेंडेंस शीट पर अभ्यर्थी की बड़ी साइज की फोटो प्रिंट की जा रही है। ताकि परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक आसानी से कैंडिडेट्स से इसका मिलान कर सकें। इसकी साइज 3.5*4.5 रखी गई है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर के बाहर और हॉल में 2 बार इस प्रोसेस से गुजरना होगा। QR कोड से एडमिट कार्ड से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे कैंडिडेट्स को मिलने वाले एडमिट कार्ड पर QR कोड भी होगा। इससे परीक्षा केंद्र पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी इस कोड को स्कैन पर अभ्यर्थी की पूरी जानकारी ले सकेंगे। एडमिट कार्ड टेम्परिंग की संभावनाओं को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इसके बाद कोई भी अभ्यर्थी नकली एडमिट कार्ड लेकर एंट्री नहीं ले सकेगा। हैंडराइटिंग का नमूना देना होगा आयोग के अनुसार, एग्जाम हॉल में अभ्यर्थियों की हैंडराइटिंग का नमूना अटेंडेंस शीट पर लिया जाएगा। परीक्षार्थी को अटेंडेंस शीट के निचले भाग में दिए गए स्थान पर एग्जामिनर की उपस्थिति में एक वाक्य लिखना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षर कर स्वयं की ओर से लिखे गए वाक्य की पुष्टि करेगा। इससे भविष्य में कभी आयोग को अभ्यर्थी की पहचान पर संदेह हुआ तो उसे बुलाकर दोबारा से हैंडराइटिंग का नमूना लिया जा सकेगा। वीडियोग्राफी से होगी अभ्यर्थी की पहचान परीक्षा के लिए सेंटर के निर्धारित स्थान पर बैठे हुए प्रत्येक अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी होगी। कैंडिडेट्स को निर्धारित किए गए समय के बाद 10 मिनट के भीतर ही परीक्षा कक्ष में अपने स्थान को बैठना होगा। प्रत्येक अभ्यर्थी एवं अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। यह रिकॉर्डिंग बाद में मूल अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उपयोग में लाई जाएगी। ओएमआर शीट की कॉपी अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्ति पर पूरी ओएमआर शीट वीक्षक को सौंपनी होगी। एग्जामिनर इसकी मूल प्रति को स्वयं के पास जमा कर कार्बन कॉपी परीक्षार्थी को देंगे। इस कार्बन कॉपी को परीक्षार्थी अपने साथ ले जा सकेगा। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने तक परीक्षार्थी को इस कार्बन कॉपी को सुरक्षित रखना होगा। आयोग की ओर से मांगने पर प्रस्तुत करना होगा। बायोमेट्रिक की अनुमति, लेकिन फिलहाल तय नहीं आरपीएससी को परीक्षा में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय से अनुमति मिल चुकी है। कार्मिक विभाग ने राजस्थान ने भी अनुमति जारी कर दी। यह तय है कि आधार ऑथेंटिफिकेशन में प्रति व्यक्ति 4 से 5 मिनट का टाइम लगता है। सर्वर डाउन होने सहित अन्य समस्या भी आ सकती है। परीक्षा सेंटर पर इसके लिए खास इंतजाम भी होंगे। ऐसे में फिलहाल यह तय नहीं है कि इस व्यवस्था को आयोग लागू करेगा या नहीं। आरएएस-2023 से हुई थी पांचवें ऑपशन की शुरुआत, इस बार भी लागू रहेगी प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प दिए जाएंगे। अभ्यर्थी को सही उत्तर भरते हुए 5 में से केवल एक गोले को ओएमआर शीट पर नीले बॉल पाॅइंट पेन से गहरा कर भरना होगा। प्रत्येक प्रश्न के किसी एक विकल्प को भरना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहे तो 5 वें विकल्प काे भरना होगा। किसी भी विकल्प का चयन न करने पर प्रति प्रश्न 1/3 अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थी की ओर से 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में यदि किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया जाता है तो उसे उस परीक्षा में अयोग्य ठहरा दिया जाएगा। समस्त प्रश्नों में किसी एक विकल्प का चयन कर उसे भर दिया गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। 733 पदों पर होगी भर्ती, जाने-किस विभाग में कितने पद… राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आरएएस-2024 में कुल 733 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से शुरू हुए और लास्ट डेट 18 अक्टूबर रखी गई। इनमें राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवा के 387 पद हैं। आरएएस-2023 – इंटरव्यू की डेट का इंतजार RAS-2023 के 907 पदों पर भर्ती के लिए 28 जून 2023 को विज्ञापन जारी किया। बाद में इसके पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी। करीब 6 लाख 96 हजार से ज्यादा ने आवेदन किए। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को हुआ, इसमें 4 लाख 58 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 19 अक्टूबर 2023 को आरएएस प्री परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी किया गया। इसमें 19 हजार 355 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए। 20 और 21 जुलाई 2024 को एग्जाम हुआ, जिसमें 16 हजार 405 एग्जाम में शामिल हुए। 2 जनवरी 2025 को रिजल्ट जारी किया और 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया। अब इंटरव्यू होंगे। इसकी डेट फिलहाल तय नहीं। ……. राजस्थान में भर्ती परीक्षा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… हाईकोर्ट ने ट्रेनी एसआई की पोस्टिंग-ट्रेनिंग पर रोक लगाई:किरोड़ी बोले- SI भर्ती रद्द नहीं करने का निर्णय सरकार के मुखिया का, उनसे सवाल पूछो राजस्थान सरकार सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 रद्द नहीं करेगी। सरकार ने गुरुवार (9 जनवरी) को राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर खंडपीठ) में जवाब पेश कर दिया है। इस मामले जस्टिस समीर जैन की अदालत में सुनवाई हुई। पूरी खबर पढ़िए…


