हाड़ौती एयर वे डिसऑर्डर कॉनक्लेव 12 को:संभाग के 400 डॉक्टर होंगे शामिल, अस्थमा, सीओपीडी, वायु प्रदूषण को लेकर होंगे सेशन

कोटा में हाड़ौती एयर वे डिसऑर्डर कॉनक्लेव-2025 12 जनवरी को होगा। जायसवाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं न्यूरो इंस्टिट्यूट,अस्थमा केयर सेंटर व पुलमोएवा फाउंडेशन सोसायटी, कोटा की ओर से एक दिवसीय सेमिनार में श्वास की बीमारियां, बचाओं, जागरुकता व आधुनिक तकनीक को लेकर चर्चा होगी। श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. केवल कृष्ण डंग ने बूंदी रोड स्थित निजी होटल में होने वाले एक दिवसीय कॉनक्लेव में श्वास से संबंधित रोग,उनसे बचाओ, जागरुकता एवं आधुनिक तकनीक से हो रहे इलाज सहित विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। कई तरह से ट्रेनिंग भी दी जाएगी। डॉ.डंग ने बताया- हाडौती एयर वे डिसऑर्डर कॉनक्लेव 2025 के तहत गुडगांव से डॉ. नीतू तलवार, इंदौर से डॉ. रवि दोषी, डॉ. शीतू सिंह, डॉ. निष्ठा सिंह, डॉ. केके शर्मा, डॉ. नितिन जैन, डॉ. शिवानी स्वामी, डॉ. रजनीश शर्मा व्याख्यान देंगे। डॉ. संजय जयसवाल वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि कार्यक्रम के तहत वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर होने वाले खतरे, बचाओं को लेकर डॉ. एस.के. लुहाडिया गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के एमेरिटस प्रोफेसर एवं गीतांजलि विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति अपना व्याख्यान देंगे। इस सेशन में मुख्य अतिथि डॉ. संगीता सक्सेना एमडी (रेडियोलॉजी) प्रिंसिपल एवं नियंत्रक राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटा होंगी। विशिष्ट अतिथि डॉ.जगदीश सोनी सीएमएचओ कोटा, डॉ. एस.के. गोयल, डॉ. एस सान्याल, डॉ. केके पारिक, डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. सी.पी. मीना वरिष्ठ प्रोफेसर एवं प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, बारां होंगे। अस्थमा, सीओपीडी, श्वास रोग को लेकर जनजागृति की आवश्यकता
डॉ. प्रियदर्शी शर्मा व डॉ. राहुल मित्तल ने बताया कि सेमिनार में सीओपीडी, अस्थमा, धुए से नुकसान, वायु प्रदूषण, इसकी रोकथाम, बच्चों में अस्थमा, लगातार खांसी सहित कई विषयों पर शिशु रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन सहित दूर ग्रामीण में बैठे चिकित्सकों को भी जागरुक किया जाएगा। नए उपचार के संसाधन, सरकार की नई योजनाए पर भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही स्पाइरोमेट्री पर कार्यशाला होगी, सांस लेने के उपकरण और तकनीक पर भी विशेष विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *