पचमढ़ी में पहली बार आज से रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज:जटाशंकर पहाड़ी पर चढ़कर एडवेंचर लवर्स लेंगे रोमांचक अनुभव; विजेता को मिलेंगे 1लाख रुपए

सतपुड़ा की रानी हिल स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार से रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज 2025 शुरू होगा। से 19 जनवरी तक चलने वाला रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज पचमढ़ी में पहली बार होगा। जिसमें प्रतिभागी जटाशंकर महादेव की पहाड़ी चढ़ेंगे। यह साहसिक आयोजन न केवल प्रतिभागियों के शारीरिक और मानसिक साहस की परीक्षा लेगा, बल्कि उन्हें सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी के पहाड़ों पर चढ़ाई करने का भी अवसर मिलेगा। प्रतिभागी सतपुड़ा की मनमोहक रेंज का रोमांचक अनुभव कर सकेंगे। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और एडवेंचर प्रेमियों के लिए नए अनुभव विकसित करने के उद्देश्य से पहली बार पचमढ़ी में यह रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज होने जा रहा है। इस आयोजन में देशभर से रॉक क्लाइम्बिंग के शौकीन भाग लेंगे। आयोजन में इंडियन माउंट्रेनिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) करेंगी। चैलेंज पचमढ़ी के जटाशंकर रॉक फेस पर आयोजित हाेगा। कार्यक्रम के दौरान एक प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विजेता को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *