जैसलमेर में लगातार 2 दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिससे दिन व रात में पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी से लोगों को मामूली राहत मिली है। शुक्रवार को सुबह मौसम साफ रहा। वहीं सर्दी से लोगों को हल्की राहत मिली। सुबह सुबह धूप खिलने से सर्दी का असर भी कम रहा। जिले में पिछले कुछ दिनों से दोपहर में खिली तेज धूप से सर्दी का असर गायब हो गया है। गर्म कपड़े पहनकर धूप में बैठने पर गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि अलसुबह व रात में सर्दी का असर दिखा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोहरे के साथ सर्दी का असर तेज होने की संभावना जताई है। काला घाना कोहरा छाने की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। लेकिन शनिवार को घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार से कोई चेतावनी नहीं है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे प्रदेश के कुछ संभागों में कहीं कहीं बारिश व कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।


