खंडवा | अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला ने मंगलवार को विभाग के जेल रोड स्थित सीनियर बालिका छात्रावास, सर्किट हाउस के पास स्थित उत्कृष्ट बालक छात्रावास व उत्कृष्ट बालिका छात्रावास सहित अन्य छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षक व अधीक्षिका को छात्र-छात्राओं के शिक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं को जिम्मेदारी से निभाने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त शुक्ला ने बताया इन दिनों विभाग के छात्रावासों में जोनल टेंडर के माध्यम से 2 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत व रखरखाव के कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें वाटर हार्वेस्टिंग, शौचालयों का आधुनिकीकरण, खेल मैदान, लाइब्रेरी कक्ष निर्माण आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। कार्य के दौरान ही मंगलवार को छात्रावासों का निरीक्षण किया गया।


