कार्यपरिषद् की बैठक आज, 45 विषयों पर होगा मंथन

भास्कर संवाददाता | उज्जैन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में बुधवार को कार्यपरिषद् की बैठक होगी, जिसमें 45 विषयों पर कार्यपरिषद् सदस्यों के बीच मंथन कर निर्णय लिए जाएंगे। इसके पहले 29 सितंबर को कार्यप​रिषद् की बैठक होना थी लेकिन ऐनवक्त पर बैठक को स्थगित कर दिया था। अब 17 दिसंबर सुबह 11.30 बजे कार्यपरिषद् की बैठक विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित कार्यपरिषद् कक्ष में होगी। बैठक में अनुचित साधन प्रकरण समिति का कार्यकाल पूरा होने पर नई समिति का गठन, विभिन्न कॉलेजों की शासी निकाय की बैठक के कार्यविवरण, वर्ष 2022 में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा की निरस्ती के विरुद्ध दायर याचिका में पारित निर्णय, प्री एंड पोस्ट परीक्षा परिणाम प्रोसेसिंग के लिए टेंडर आदेश, विश्वविद्यालय के भवनों के मरम्मत कार्य, विक्रम विश्वविद्यालय का नाम सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय किए जाने की सूचना, अतिथि विद्वानों को आमंत्रित करने, कर्मचारियों को चिकित्सा अग्रिम मेडिकल लोन राशि 25 हजार करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *