फ्रीगंज का नया ब्रिज : इंटर कनेक्शन का काम बाकी है, एक सप्ताह और लगेगा

भास्कर संवाददाता | उज्जैन फ्रीगंज की दूसरी भुजा का काम प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए कि नगर निगम (पीएचई) यहां से पाइप लाइन शिफ्टिंग व इंटर कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं कर पाई हैं। हालांकि दावा किया जा रहा है कि एक सप्ताह में ये कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जबकि 11 महीने तो बीत ही चुके हैं। सिंहस्थ व भीड़ प्रबंधन तथा सुगम परिवहन के लिए चामुंडा माता चौराहा से फ्रीगंज की तरफ जाने वाले ब्रिज के समानांतर नए ब्रिज का काम चल रहा है। निर्माण एजेंसी लोनिवि की सेतु शाखा है, जो की तेजी से काम कर रही हैं। यहां से गुजर रही पीएचई की पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। ये हालात भी तब है जब सेतु शाखा ने 7 जनवरी 2025 को ही लाइन शिफ्टिंग व अन्य कार्य के लिए नगर निगम (पीएचई) को एक करोड़ 65 लाख का भुगतान कर दिया था। बावजूद जिम्मेदार ये काम नहीं करवा पाए है। देरी के पीछे तर्क ये भी दिया जा रहा है कि पाइप लाइन शिफ्टिंग से जुड़े पार्ट्स स्थानीय स्तर पर बनवाने पड़े है। इधर आशंका ये बन रही है​ कि इस काम में देरी हुई तो ब्रिज का काम भी प्रभावित हो सकता है। लाइन शिफ्टिंग बाकी ^पीएचई की पाइप लाइन शि​फ्टिंग का कार्य अभी बाकी है। फिलहाल तो ब्रिज निर्माण कार्य में कोई बाधा नहीं। – पीएस पंत, कार्यपालन यंत्री, सेतु शाखा लोनिवि शिफ्टिंग लगभग पूरी ^पाइप लाइन शिफ्टिंग तो लगभग पूरी कर ली गई है लेकिन इंटर कनेक्शन का काम बाकी है। ये काम एक सप्ताह में पूरा हो सकेगा। देरी इसलिए हो रही हैं क्योंकि पार्ट्स स्थानीय स्तर पर तैयार कर रहे हैं। दिलीप नौधाने, उपयंत्री, पीएचई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *