उज्जैन| इंदौर की फेमस एक्सप्रेशन लाइफस्टाईल इवेंट लेकर आया है वेडिंग एवं विंटर शॉपिंग एडिशन। देवास रोड दशहरा मैदान स्थित होटल श्रीगंगा में आयोजित दो दिवसीय इस शॉपिंग एडिशन का बुधवार को अंतिम दिन है। डायरेक्टर नीतू अग्रवाल ने बताया एग्जीबिशन में देश के विभिन्न शहरों बनारस, कोटा, जयपुर, इंदौर, दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, हैदराबाद, कश्मीर, भोपाल व उज्जैन के डिजाइनर्स अपना एक्सक्लूसिव कलेक्शन लेकर आए हैं। यहां विवाह एवं ठंड से बचाव के लिए आकर्षक ड्रेस, ज्वेलरी, साड़ी, सूट आदि की विशाल रेंज के साथ वेडिंग स्पेशल कलेक्शन उपलब्ध है। मंगलवार को एग्जीबिशन के प्रथम दिवस महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सुबह 11 से रात 10 बजे तक आप पूरे कलेक्शन को विजिट करने के साथ खरीद भी सकते हैं।


