गोवर्धन व वृंदावन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

झुंडपुरा | नगर के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को गोवर्धन महाराज वृंदावन के लिए पैदल निशान यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले कस्बे के धर्मप्रेमियों व समाजसेवियों ने गिरिराज जी भक्त मंडल के सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। 16 दिसंबर से आरंभ हुई यह पदयात्रा लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जिसे श्रद्धालु तीन से चार दिनों में पूर्ण करने का संकल्प लेकर निकले हैं। यात्रा में स्थानीय भक्तों के साथ सुदामा दास भी शामिल हैं। जिनका कहना है कि यह यात्रा केवल दूरी तय करने का माध्यम नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के मिलन की अनुभूति है। पदयात्रियों ने बताया कि गिरिराज महाराज की कृपा से यह यात्रा सफल होगी और ईश्वर पर अटूट विश्वास ही जीवन की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *