नाले में गिरी नीलगाय, डायल 112 की मदद से बची जान

मुरैना। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में डायल 112 की तत्परता से एक बेजुबान की जान बच गई। मंगलवार सुबह सिहोनियां रोड स्थित सिरमिती गांव के पास नहर किनारे दलदल में नीलगाय के फंसे होने की सूचना मिलते ही चालक भूरी सिंह और आरक्षक हरेंद्र पाल तुरंत मौके पर पहुंचे। नीलगाय दलदल में बुरी तरह धंसी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आई हल्की खरोंचों का मौके पर ही उपचार कराया गया। उपचार के बाद नीलगाय को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *