बालोतरा | कृष्णा सेवा संस्थान की ओर से राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों में मासिक राशन सामग्री व कंबल वितरित किए गए। संस्थान उपाध्यक्ष विमल मालवीय ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति संरक्षक गौतम चौपड़ा, अध्यक्ष घनश्यामसिंह राजपुरोहित की प्रेरणा से व भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी की उपस्थिति में संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाकर मुख्यमंत्री शर्मा के लिए दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। धर्मेंद्र दवे ने कहा कि अभी धीरे-धीरे सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। संस्थान ने प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग का ध्यान रखते हुए घर-घर जाकर कंबल व गर्म कपड़े वितरण करने की योजना बना रखी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर आवासन मंडल में व्यवस्थापक अरुण श्रीवास्तव की ओर से बनाई सूची अनुसार जोगी बस्ती व भील बस्ती में रहने वाले प्रत्येक घर में कंबल वितरण किए गए तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट भी वितरण किए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से प्रत्येक वंचित, पीड़ित, असहाय वर्ग को सार्थक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है जो कि सराहनीय है। इस अवसर पर संरक्षक अशोक व्यास, कोषाध्यक्ष आनंद दवे, शंकर भाटी, कपिल दवे, इंद्रदास वैष्णव, राजेंद्र माली सहित सदस्य मौजूद रहे।


