संबल योजना : जिले के 176 हितग्राहियों को मिली 3.80 करोड़ की राशि

खरगोन | मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत मंगलवार को जिले के 176 हितग्राहियों को 3 करोड़ 80 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि जारी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 दिसंबर को सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभ दिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार खरगोन जनपद पंचायत में 5 सामान्य मृत्यु के प्रकरणों में 10 लाख रुपए, भगवानपुरा जनपद में 6 सामान्य मृत्यु व 2 दुर्घटना मृत्यु के प्रकरणों में 20 लाख रुपए, सेगांव जनपद में 43 सामान्य मृत्यु व 5 दुर्घटना मृत्यु के प्रकरणों में 1 करोड़ 6 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *