बड़वानी | कलेक्टर जयति सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जिला व विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न संकेतकों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और तकनीकी बुनियादी ढांचे से जुड़े कामों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएचई को एफएचटीसी (कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन) के कामों में तेजी लाएं ताकि हर घर तक नल से जल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर ने चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केंद्रों को एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक)के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग को सीडब्ल्यूएसएन यानी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षकों और सहायकों की ट्रेनिंग प्रभावी ढंग से संचालित की जाए, ताकि इन बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा में बेहतर सहयोग मिल सके। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को भारत नेट से जोड़ने के काम की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति कामों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा आवास निर्माण के कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करना अनिवार्य है।


