युवाओं ने बोरी बंधान कर शुरू की जल संरक्षण की पहल

बड़वानी | पाटी ब्लॉक के ग्राम आंवली में जल संरक्षण को लेकर युवाओं ने पहल की। गांव के नदी पर बहते पानी को रोकने के लिए बोरी बंधान किया। कार्य का मुख्य उद्देश्य पानी को रोककर भू-जल स्तर बढ़ाना और भविष्य में गांव को पानी की समस्या से राहत दिलाना है। बोरी बंधान का निर्माण समिति के युवाओं पे सामूहिक श्रमदान कर किया। इस कार्य में लगने वाला पूरा खर्च युवाओं ने चंदा एकत्र कर वहन किया। ग्राम विकास युवा समिति सदस्य जितेंद्र खरते ने बताया कि पिछले 2 साल से सामाजिक संस्थान की ओर से जिले में विभिन्न थीमों पर कार्य किए गए हैं। जिनमें जल संरक्षण, वृक्षारोपण, मिट्टी बचाओ अभियान, पहाड़ी घास विकास,जलवायु अनुकूल कृषि, ग्राम विकास व पोषण सुधार, आजीविका बढ़ाने व जलवायु अनुकूल गांव निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। आंवली पंचायत सचिव सयाराम वास्कले ने युवाओं की इस पहल की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *