पौधरोपण अभियान को गति देगा चैंबर

चैंबर भवन में स्वच्छ भारत व पौधरोपण और फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समितियों की संयुक्त बैठक मंगलवार को हुई। इसमें शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर चर्चा की गई और मौजूदा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की गई। उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से उप समिति द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान को और गति देने की बात कही। बैठक में फिल्म, कला व संस्कृति से जुड़े विषयों पर भी विमर्श हुआ। इस दौरान उप समिति के चेयरमैन आनंद जालान ने जानकारी दी कि फिल्म लापता लेडीज के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम श्रेणी में फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त करने वाले दर्शन जालान को चैंबर की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *