लखनऊ के CISH कैंपस में हथिनियों ने बाघ को घेरा:आम के बाग में मिले नए पगचिह; डबल ट्रैप पिंजरा लगाया

लखनऊ के CISH परिसर में बाघ को घेरने की तैयारी है। वन विभाग रणनीति के तहत बाघ के मूवमेंट को सीमित कर रहा है। इसके लिए हथिनियों डायना और सुलोचना की मदद ली जा रही है। SDO चंदन चौधरी ने दावा किया है कि बाघ हाथियों से डरता है। जिधर हाथियों का मूवमेंट होता है। उस इलाके में बाघ नहीं जाता है। इसको देखते हुए रहमान खेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH) के आस-पास के गांवों में हथिनियों से पेट्रोलिंग कराई जा रही है। इससे बाघ का मूवमेंट CISH परिसर तक ही सीमित हो जाएगा। यहां पर बाघ को पकड़ लिया जाएगा। बुधड़िया और मीठे नगर में की पेट्रोलिंग
SDO ने बताया कि हथिनियों डायना और सुलोचना ने गुरुवार सुबह मीठे नगर गांव और शाम को बुधड़िया गांव की तरफ पेट्रोलिंग की है। पिछले कुछ दिनों में CISH संस्थान के पास के इन गांवों में बाघ का मूवमेंट रहा है। CISH परिसर से मीठे नगर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर डबल ट्रैप पिंजरा भी लगाया गया है। CISH परिसर में ही मिले बाघ के पगचिह्न
चंदन चौधरी ने बताया कि गुरुवार को बाघ के नए पगचिह्न CISH परिसर के ब्लॉक-4 में आम के बाग में मिले हैं। हालांकि बाघ ने मचान के पास रखे शिकार (मृत पडवे) को नहीं खाया है। शिकार को मचान के पास रख कर डॉक्टर की टीम निगरानी में लगी है। बाघ के शिकार खाने के दौरान ही उसे ट्रेंकुलाइज करने की योजना है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को CISH संस्थान के बगल में राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के जंगल में भी बाघ के पगचिह्न मिले है। यह अच्छी बात है कि बाघ का मूवमेंट तय सीमा के भीतर ही हो रहा है। CISH परिसर में बाघ पकड़ना आसान और सुरक्षित
वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि CISH परिसर को बाघ के लिए मुफीद आवास बनाया जा रहा है। टीम को सफलता भी मिल रही है। बीते दो दिन से बाघ के पग चिन्ह संस्थान के अंदर ही मिल रहे हैं। यहां बाघ को पकड़ना सुरक्षित और आसान है। ……………………… यह खबर भी पढ़े लखनऊ में CISH परिसर में रखा शिकार:बाघ को पकड़ने के लिए आस-पास फोटो ट्रैप कैमरे लगाए, मचान पर मुस्तैद टीम लखनऊ के रहमान खेड़ा में बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति पर काम कर रहा है। बाघ को पकड़ने के लिए CISH परिसर में किल (शिकार) को रखा गया है। इसके ईद-गिर्द ट्रैप को बुना गया है। वन विभाग का मानना है कि जब बाघ शिकार खाने आएगा तो उसको ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। यह पढ़े पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *