कानपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया:जंगल में ले गए फिर हाथ पैर बांधकर किया गैंगरेप, आरोपी हिरासत में

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता उन्नाव की रहने वाली है, जो रोजगार की तलाश में थी। आरोपी दीपक कुशवाहा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे रामादेवी चौराहे पर बुलाया। वहां से दीपक अपने साथी सूरज के साथ युवती को टेंपो में बिठाकर चकेरी की ओर ले गया। दिनभर इधर-उधर घुमाने के बाद शाम को दोनों आरोपी युवती को जंगल में ले गए। वहां उसके हाथ-पैर बांधकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को पीड़िता ने महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय के अनुसार मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *