लुधियाना की सेंट्रल जेल में दो गैंग भिड़े:बदमाशों को चक्की में बंद करते समय सुपरिटेडेंट के मारी ईंटें, DSP भी घायल

पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में बीती रात दो गैंग के कैदियों में खूनी झड़प हुई। दोनों गुटों को जब छुड़वाने के लिए जेल सुपरिटेडेंट कुलवंत सिंह और अन्य पुलिस बल वहां पहुंची तो बदमाशों ने जेल की क्यारी में पड़ी ईंटें उखाड़ कर बरसानी शुरू कर दी। ये ईंटें जेल सुपरिटेडेंट के लगी। वहीं एक DSP जगजीत सिंह भी घायल हो गए जिनके घुटने पर चोट आई है। दोनों अधिकारियों को घायल अवस्था में प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि तेजी और करण नाम के बदमाशों के दो गैंग है। ये दोनों बदमाश हत्या के मामले में जेल में बंद है। जेल में आपस में एक दूसरे को घूरने के कारण इनमें हाथापाई हुई थी। दोनों गुटों में पुरानी रंजिश रह चुकी है। दोनों गैंग मंगलवार पहले दिन के समय भी आपस में लड़े थे। शाम को जब अधिकारी चैकिंग पर गए और इनमें से कुछ बदमाशों को चक्कियों में बंद किया जा रहा था। इतने में दोनों गैंग फिर से हिंसक हो गए। इन्होंने जेल अधिकारियों पर ही ईंटें बरसानी शुरू कर दी। जेल में हालात बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने हूटर बजा दिए। यहां बता दें कि जेल में ये झड़प का कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर जेल में खूनी झड़प होती है। जेल में अधिकारियों की ढीली कार्यशैली का नतीजा है कि आज बदमाश जेल में पुलिस अधिकारियों पर भारी पड़ रहे है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्म बोले-क्यारियों से ईंटें उखाड़ दो गुटों ने आपस में मारी इस मामले में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि दो गुटों की झड़प हुई है। दोनों तरफ 5 से 7 कैदी थे। जिन्होंने जेल में बनी क्यारियों से ईंटें निकाल कर बरसानी शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि हालात का जायजा लिया गया है। जेल अधिकारियों पर हमला करने वाले कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद जेल के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *