अजमेर| दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में अजमेर से कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली के सफल आयोजन पर मंगलवार को धन्यवाद बैठक हुई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा वीसी के जरिए शामिल हुए। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि रैली में अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी का योगदान नंबर वन रहा। बैठक में आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ भी उपस्थित रहे। बैठक में द्रौपदी कोली, महेन्द्र चौधरी, फकरे मोइन, शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी बुंदेल, अंकित घारू, नौरत गुर्जर, डॉ. ईश्वर राजोरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


