राज्य सरकार की उपल​ब्धियों की लगाई प्रदर्शनी

भास्कर न्यूज । बालोतरा शहर के पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रभारी मंत्री कुमावत ने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों सहित स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट, सड़क सुरक्षा स्टॉल, जल संरक्षण, सीपीआर पद्धति, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मॉडल और जिले के पंच गौरव पर आधारित लगी हुई स्टॉल्स का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान का संदेश देती विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों, योजनाओं से संबंधित प्रकाशन, विकास कार्यों के मॉडल, फोटो-वीडियो पैनल सहित महत्वपूर्ण सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न मॉडल एवं उपयोगी सूचनाओं से सुसज्जित जिला स्तरीय प्रदर्शनी की सराहना करते हुए उपस्थित अधिकारियों को कहा कि आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें और उन्हें लाभा​िन्वत करने की मंशा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से आमजन को सरकार के कल्याणकारी फैसलों, कार्यक्रमों, नीतियों और योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन सहकारिता, पीएचईडी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, ऊर्जा, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, वन, पर्यटन, आयुर्वेद विभाग, पुलिस विभाग, रिफाइनरी सहित अन्य विभागों की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को फ्लैक्स पैनल के माध्यम से दर्शाया गया है। यह जिला स्तरीय प्रदर्शनी 18 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एसपी रमेश, एडीएम भुवनेश्वरसिंह चौहान, एसीईओ हीराराम कलबी, महिला बाल विकास अधिकारी नितिन गहलोत सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि, विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा आमजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *