भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत मतदाताओं की अपडेट सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। जिले में 1 लाख 14 हजार 800 मतदाताओं के नाम सूची से कटे हैं। कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया, जिन मतदाताओं के नाम कटे उनके गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए थे। इनमें 33565 मृत, 55436 स्थाई स्थानांतरित, 13062 अनुपस्थित हैं। वहीं, 12186 मतदाता एक से अधिक स्थान पर पंजीकृत थे। हालांकि इसी दौरान 1233 वोटर्स के पंजीकरण के लिए फार्म-6 ऑनलाइन तथा 2828 फार्म-6 ऑफलाइन बीएलओ के जरिए प्राप्त हुए हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा। निर्वाचन अयोग 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां लेगा। इनकी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सूची बनाएंगे। ईआरओ के निर्णय के विरुद्ध 15 दिन में प्रथम अपील अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट को आपत्ति की जा सकेगी। असंतुष्ट होने की स्थिति में द्वितीय अपील अधिकारी के समक्ष अगले 30 दिन में आपत्ति की जा सकेगी। सूचियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी को होगा। प्रियंक भट्ट| बांसवाड़ा एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूचियों पर नजर डालें तो आंकड़ा चौंकाने वाला है। जिले में 114800 वोटर्स के नाम सूची से कटे हैं। जबकि जिले में पिछले विधानसभा चुनाव में सभी पांच सीटों पर जीत का अंतर 71357 वोटों का ही रहा था। कटे हुए नाम इससे भी 43443 ज्यादा हैं। यानी यह आंकड़ा एक तरह से आने वाले विस चुनाव में हार-जीत का समीकरण बदल भी सकता है। गढ़ी, बांसवाड़ा और बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में तो इतने नाम कटे हैं, जितना 2023 के चुनाव में जीत का अंतर भी नहीं था। पिछले विस चुनाव के वोटर्स से तुलना करें तो 56677 मतदाता कम हुए हैं। इनमें भी सर्वाधिक 37819 महिला वोटर घटी हैं। जबकि पिछले चुनाव में सर्वाधिक जीत का अंतर 41355 रहा था। रोचक बात यह भी है कि बांसवाड़ा विधानसभा सीट पर जीत का अंतर सबसे कम महज 1400 वोट का था जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 19208 वोटर कम हुए हैं। विस क्षेत्र पुरुष महिला कुल वोटर घाटोल 137791 13137 269111 गढ़ी 140342 133655 273998 बांसवाड़ा 132488 129286 261775 बागीदौरा 133630 125844 259474 कुशलगढ़ 132751 127531 260284 वोटर्स की सुविधा के लिए 1200 से अधिक वोटर वाले बूथों का भी पुनर्गठन किया गया है। पूर्व में जिले में 1418 मतदान केंद्र थे, जो अब 266 केंद्र बढ़कर 1684 हो चुके हैं। अब 1200 से अधिक वोटर वाला कोई केंद्र नहीं है। पुनर्गठन के बाद घाटोल में अब 345, गढ़ी में 333, बांसवाड़ा में 337, बागीदौरा में 340, कुशलगढ़ में 329 केंद्र हो चुके हैं। डॉ. इंद्रजीत यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी जिले में अब कुल 1324642 मतदाता पंजीकृत हैं। एएसडी (मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित आदि) श्रेणी के 1,14,800 नाम हटाए गए हैं। जिन 114800 वोटर्स के गणना प्रपत्र नहीं मिले, उनकी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की वेबसाइट www.election.rajasth an.gov.in एवं जिले की वेबसाइट banswara.rajsathan.g ov.in पर उपलब्ध है। दावे-आपत्तियां 15 जनवरी 2026 तक लिए जाएंगे। जिन 8714 वोटर्स की मैपिंग नहीं हो पाई उन्हें संबंधित ईआरओ नोटिस देंगे। सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, निर्धारित घोषणा पत्र व आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से अथवा संबंधित बीएलओ के जरिए लिए जाएंगे। वहीं जो व्यक्ति 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें हो, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 एवं निर्धारित घोषणा पत्र भरकर अग्रिम आवेदन दे सकते हैं। विस क्षेत्र नाम कटे जीत का अंतर (2023) घाटोल 12294 41355 गढ़ी 15330 1400 बांसवाड़ा 19208 9804 बागीदौरा 5257 3691 कुशलगढ़ 4588 15107


